“थाना समाधान दिवस” कुल 118 प्रार्थना पत्रों में 23 का  निस्तारण,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 26 ता.सोनभद्र-जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । समस्त अधिकारीगण द्वारा अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । जनपद में प्राप्त कुल 118 प्रार्थना पत्रों में से कुल 23 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।

हेमू जी राज्याभिषेक दिवस-सोनभद्र में बड़े पैमाने पर निवास करते हैं रौनियार वैश्य समाज-डा.ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *