‘ऑपरेशन लोटस’ के बीच पंजाब में सियासी घमासान, भगवंत मान सरकार ने बुलाया स्पेशल विधानसभा सत्र

चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 1 मई को बुलाया गया है. भगवतं मान सरकार की कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया. बताया जा रहा है कि पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन ‘ऑपरेशन लोटस’ से जुड़ा है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पंजाब में ‘आप’ सरकार को तोड़ना चाहती है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब कैबिनेट ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है. यह एक दिवसीय सत्र उन मेहनतकश मजदूरों और कारीगरों को समर्पित होगा जो देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल के तहत मजदूर संघों के प्रतिनिधियों को सदन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा, और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की जाएगी, जिसमें मनरेगा में किए गए बदलावों का श्रमिक वर्ग पर पड़ने वाला प्रभाव भी शामिल है। 

सीएम मान ने आगे कहा कि इसके साथ ही सत्र के दौरान विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अन्य आवश्यक विधायी कार्यों को भी निपटाया जाएगा, ताकि राज्य के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। 

बता दें कि एक दिन पहले सीएम भगवंत मान ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि चंडीगढ़ में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सांसद मालविंदर कांग ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक के दौरान आगामी मानसून के दौरान बाढ़ की रोकथाम के लिए पूरे राज्य में मास्टर प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने और इसके लिए व्यापक योजनागत व्यवस्थाएं करने पर विस्तृत चर्चा हुई। 

नोबेल पुरस्कार विजेता एरिक मस्किन के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

उन्होंने आगे कहा कि संभावित नुकसान की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी सुरक्षा उपायों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए. पंजाब सरकार लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *