23वें राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड पवेलियन में कार्यक्रम का आयोजन

Media House नई दिल्ली- झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर (बुधवार) को झारखंड पवेलियन स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान उद्योग निदेशक झारखंड भोर सिंह यादव, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग प्रणव कुमार पाल, उप निदेशक उद्योग एस आर पासवान, सहायक निदेशक सूचना एवम जनसंपर्क विभाग डॉक्टर असीम कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पवेलियन में सभी विभाग के प्रतिनिधि और दर्शक भी उपस्थित रहे। राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उद्योग निदेशक भोर सिंह यादव ने कहा कि सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवम जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं । आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को और विकसित और समृद्ध बनाए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 46 निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *