उ०प्र०राज्य सेतु निगम में 04 वर्षो के पश्चात् अभियन्ताओं की हुई पदोन्नतियों

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 28ता.लखनऊ- अजय चौहान, अध्यक्ष उ०प्र० राज्य सेतु निगम लि0 की अध्यक्षता में आज यहां उत्तर प्रदेश सेतु निगम मुख्यालय के सभागार में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें परियोजना प्रबंधक (सिविल) से मुख्य परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 04 पदों पर उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) से परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 09 पदों पर उप परियोजना प्रबंधक (यांत्रिक) से प्रबंधक (संयंत्र) के 03 पदों पर तथा सहायक अभियन्ता (सिविल) से उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 09 पदों पर पदोन्नतियों की गयीं। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अभिषेक सिंह, विशेष सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग, राजीव कुमार मुख्य अभियन्ता लो०नि०वि०, राकेश सिंह प्रबंध निदेशक, श्याम मोहन गर्ग संयुक्त प्रबंध निदेशक (यां०), राजनाथ गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता, लो०नि०वि० एवं सुनील कान्त अधीक्षण अभियन्ता, लो०नि०वि० उपस्थित हुए।

शटडाउन या ब्रेकडाउन के दौरान हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में एसओपी जारी-ऊर्जा मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *