राहुल गांधी को उपदेश देने से पहले पढ़नी चाहिए संविधान की किताब : इरासिस आचार्य

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा विधायक इरासिस आचार्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि पता नहीं उन्होंने आजाद भारत का इतिहास पढ़ा भी है या नहीं।

इरासिस आचार्य ने कहा, “मेरा सुझाव है कि वह विभिन्न समाचार रिपोर्टों के साथ-साथ ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ और ‘इंडिया आफ्टर इंडिपेंडेंस’ जैसी किताबें पढ़ें। अगर किसी ने कभी लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है तो वह कांग्रेस पार्टी है। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया और संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का काम किया। राहुल गांधी को दूसरों को उपदेश देने से पहले संविधान को पढ़ना और समझना चाहिए।”

कांग्रेस द्वारा संविधान पर सवाल उठाए जाने पर बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी के हाथ में संविधान की किताब है। अगर वह संविधान की प्रस्तावना को मुंह जुबानी पढ़ सकते हैं, तो मैं उनकी समझ को स्वीकार करूंगा। संविधान सभा में कितने सदस्य थे, अगर वह बता दें तो मैं मान जाऊंगा। हमें लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को नौटंकी करने के लिए हायर किया है और वह मस्ती में इस काम को कर रहे हैं।

राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल ने संविधान में सबसे ज्यादा बदलाव किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। नेहरू ने ऐसा किया, उसके बाद इंदिरा गांधी ने और फिर राजीव गांधी ने संविधान में कई बदलाव किए। यह वही गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी है, जिसने देश में आपातकाल लगाने का काम किया था।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पुलिस ने कहा, 'हर पहलू से होगी मामले की जांच'

‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर राज्य सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हर दिन महत्वपूर्ण है और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हमारा हर प्रयास सफल होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण के तहत विकसित राजस्थान में हम लोगों को योगदान देना होगा।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *