कई एटीएम चोरी मामलों का राजौरी पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अनिल भारद्वाज,मीडिया हाउस जम्मू/राजौरी-जम्मू कश्मीर की राजौरी पुलिस ने कई एटीएम चोरी मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कांडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकिंदर शाह पुत्र मनवर शाह निवासी दराज, तहसील कोटरंका, जिला राजौरी के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना कंडी में एफआईआर संख्या 45/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 318(3), 323 और 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मिले विश्वसनीय इनपुट के आधार पर थाना कांडी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की आगे जांच जारी है ताकि चोरी के अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके तथा चोरी किया गया सामान बरामद किया जा सके। जिला पुलिस राजौरी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *