पीडब्ल्यूडी विभाग की वजह से स्कूल को बंद करने को मजबूर हुआ स्कूल प्रशासन

कृपा शंकर पांडेय,चोपन/सोनभद्र-पावर हब ओबरा में जाने के लिए वीआईपी सड़क के नाम से मशहूर शारदा मंदिर-पीजी कॉलेज रोड फिलहाल निर्माणाधीन होने के बावजूद अपनी दयनीय स्थिति पर रो रहा है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड के द्वारा हो रहे निर्माणाधीन सड़क में जमकर अनिमितयता बरती जा रही है। जेई की मिलीभगत से खुलेआम मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सड़क निर्माण में धांधली की वजह से अब आम जनता मुखर हो गई है। लेकिन सरकारी महकमों के जिम्मेदार अधिकारियों पर बातों का असर नहीं हो रहा। बारिश के मौसम में नवनिर्मित सड़क पर जलभराव होने से आवागमन करने वालों को कई प्रकार की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टी से भी सड़क पर चलना दुर्बर हो गया, जिस वजह से लोग अपने बच्चों के साथ नवनिर्मित सड़क पर जाने से बच रहे है।
लेकिन इमरजेंसी में लोग जा भी रहे है तो पूरे रोड पर चलने के दौरान कही न कही गिरकर चोटिल हो जा रहे। सड़क पर एक जूनियर बच्चों के लिए विद्यालय एवं एक पीजी कॉलेज स्थित है। जहां के विद्यार्थियों को आने-जाने में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह ने बताया कि, रोड ने निर्माण की वजह से स्कूल के पास जलभराव हो गया है। रोड के मानक के हिसाब से काम नहीं हो रहा। रोड निर्माण के दौरान एक तरफ से रोड बन रहा हो तो दूसरे साइड रोड को पिचिंग कर देना चाहिए। ताकी आमजनमानस बिना रुकावट के आवागमन कर सके। हमारे स्कूल में बच्चें आ रहे है उनको छोड़ने उनके अभिभावक आ रहे हमारे खुद की वाहन आ रही है। हमे डर है उनके साथ कोई दुर्घटना न घटित हो जाय। इसलिए हमको मजबूरी में स्कूल बंद करना पड़ रहा है। स्कूल प्रशासक ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जिससे स्कूल जल्द से जल्द सुचारू रूप से चल सके। दरसल सोनभद्र में काम करने वाली कार्यदायी संस्था को लगता है कॉमिशन में काम लेने के बाद अधिकारी उनकी मनमानी को नज़र अंदाज़ करते रहेंगे और लोगों की लाख शिकायत के बाद भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ठीक होता भी ऐसा है, विभाग आमजनमानस की समस्या पर कभी कार्रवाई नहीं करती। कार्रवाई तभी होती है जब जिले के बाहर मामला जाता है और विभाग से संबंधित उच्च अधिकारी शिकायत पर संज्ञान लेते है। अब ऐसे मे एक स्कूल को सिर्फ अपने पढ़ने वाले बच्चों की रोड की वजह से स्कूल बंद करना पड़ जाये तो ये सरकार के लिए कितनी नाकामी की बात होगी। मामला उजागर होने के बाद सरकारी तंत्र में शामिल अधिकारी क्या एक्शन लेते है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Sonebhadra साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *