राज्यस्तरीय टीम ने किया स्वास्थ्य संस्थानों का निरिक्षण l

एनसीडी स्क्रीनिंग कार्नर , ईसीजी कार्नर, फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा बहाल करने को लेकर चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार मोतिहारी के आईएमए हॉल में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग पटना से आए डॉ.नीरज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना एवं निशांत कुमार, उप निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों एवं
उपाधीक्षक, अनुमण्डलीय अस्पताल,ढाका, अरेराज पकड़ीदयाल, चकिया एवं रक्सौल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदापुर, घोड़ासहन, केसरिया, मेहसी, पताही एवं सुगौली पूर्वी चम्पारण के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गईं। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में एनसीडी स्क्रीनिंग कार्नर , ईसीजी कार्नर, फिजियोथेरेपी की बेहतर सुविधा बहाल करना है।वहीं इस दौरान टीम के दो सदस्यों द्वारा जिलान्तर्गत स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण भी किया गया।एवं एनसीडी स्क्रीनिंग कार्नर , ईसीजी कार्नर फिजियोथेरेपी की सुविधा, चश्मा वितरण, पैथोलॉजी जाँच सुविधा की समीक्षा की गईं।मौके पर अस्पताल प्रबंधक, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं नेत्र सहायक व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने अपनी बातो को रखा। मौके पर डीएस डॉ विजय कुमार, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डैम अभिजीत भूषण, डीपीसी भारत भूषण, जिला अनुश्रवण पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन, स्वास्थ्य प्रबंधक कौशल दुबे, रक्सौल अनुमण्डलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन व अन्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थें।

बागमती नदी में नाव पलटी,इस घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे लापता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *