UGC बिल के समर्थन में छात्रों ने जिले के विधायकों एवं सांसद को ज्ञापन सौंपा।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी, पुपरी/आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा सीतामढ़ी के तत्वाधान में आंदोलन के प्रथम चरण में भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में कमजोर एवं वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, विकलांग, महिला सहित आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण के ई डब्ल्यू एस के साथ भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी समता बिल के लागू करने के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठन अंबेडकर कल्याण छात्रावास, कर्पूरी छात्रावास, धानुक छात्रावास ,कुशवाहा छात्रावास ,पटेल छात्रावास, यादव छात्रावास, शुरी छात्रावास, ई डब्ल्यू एस छात्र संघ सहित ईडब्ल्यूएस एवम विभिन्न सामाजिक संगठनों के छात्र एवं बुद्धिजीवियों ने पांच सूत्री मांग यूजीसी बिल का समर्थन करने, न्यायिक सेवा के परीक्षा के माध्यम से उच्चतम न्यायालय के जजों की बहाली करने , सभी धर्मों के सभी जातियों की जातिगत जनगणना कराने ,आरक्षित पदों पर रिक्त सीटों पर बैकलॉग नियुक्ति करने तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में कमजोर वर्ग के छात्रों का शोषण बंद करने का ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन के दूसरे चरण 16 फरवरी को मोर्चा द्वारा आयोजित आक्रोश मार्च में सरकार के बिल के समर्थन में भाग लेने को आमंत्रण दिया।
सुरसंड विधायक नागेंद्र राउत को पुपरी अनुमंडल में प्रमुख मनोज यादव,छात्र जयनंदन मंडल, सुनील सहनी, रुपेश मुखिया, आदित्य ठाकुर, मणिकांत पंडित, गुरदीप मंडल अधिवक्ता महेंद्र पासवान, अनिल पटेल, अशोक पटेल, सरोज यादव, वहाब अंसारी, कैंसर अली, बिपिन बिहारी यादव, सुशील यादव, उमेश राउत, प्रभात पटेल, मदन महतो, मथुरा प्रसाद सहित दर्जनो लोगों ने ज्ञापन सौंपा।








