शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 19ता.सोनभद्र-“मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के अंतर्गत डॉ यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु “महिला बीट अधिकारी” नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

 

आज दिनांक-19.06.2023 को जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीम/महिला बीट अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090,112,1076,1098,108, की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।

थाना करमा पुलिस द्वारा गुण्डा अधिनियम के अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *