पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है देश : ममता कुलकर्णी

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने आईएएनएस से खास बातचीत में पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है।

ममता कुलकर्णी ने कहा, “भारत के लिए ऐसा प्रधानमंत्री मिलना बहुत मुश्किल है। मैं उनके बारे में जितना बोलूं कम है। वह देश से बहुत प्यार करते हैं और इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके हाथ में देश सुरक्षित है। नरेंद्र मोदी ईमानदार प्रधानमंत्री है, उनको खाने की इच्छा नहीं है। उनका काम ही सब कुछ है।”

ममता कुलकर्णी ने कहा कि राज्य और देश में बीजेपी की सरकार है। कुछ चमत्कार होना चाहिए। सड़क पर बहुत गड्ढे हैं और देश के कानून में बदलना चाहिए। कानून मंत्री को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने राम मंदिर के बनने पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मुझे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से बहुत खुशी हुई। पहले वहां मंदिर था फिर उसे तोड़ा गया और अब जाकर फिर से राम मंदिर बना। मैं अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन जरूर करूंगी। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए जाऊंगी। साथ ही कुंभ में जाकर शाही स्नान भी करूंगी।”

ममता कुलकर्णी ने कहा, “अब मैं सन्यासी हूं और मुझे अब न तो बॉलीवुड में इंटरेस्ट है और न ही किसी और चीज से मतलब है। मेरी उम्र अब नहीं है कि मैं दोबारा बॉलीवुड के बारे में सोचूं। मैं आध्यात्मिक जीवन जीना चाहता हूं और आध्यात्मिक डिबेट में हिस्सा लेना चाहती हूं, ताकि सब को जोड़ सकूं।”

27 हजार वोटों से जीतूंगा चुनाव : मनोज कुमार जिंदल

उन्होंने मुंबई वापस लौटने पर खुशी जाहिर की। ममता ने कहा, “मैं जब मुंबई पहुंच रही थी तो बहुत इमोशनल हो गई थी। मेरी आंखों से आंसू आ गए थे, क्योंकि जहां से मैंने अपनी शुरुआत की थी और जिस बॉलीवुड से मुझे बहुत कुछ मिला। वह सब कुछ याद आ गया।”

उन्होंने कहा, “मैंने मुंबई में बहुत बदलाव देखा है। हालांकि, यहां ट्रैफिक बहुत है और सड़क की स्थिति भी बहुत बेकार है। बीएमसी के बजट के बारे में मैंने सुना था कि 25 हजार करोड़ रुपये का होता है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ काम हुआ। यहां सड़क पर बहुत गड्ढे हैं। मुंबई को सुधारना चाहिए, क्योंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। मुंबई में साफ-सफाई की व्यवस्था भी करनी चाहिए।”

–आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *