विधायक ने मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया वितरित।

ब्यूरों,मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 26ता.सोनभद्र-बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आगनवाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या व ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक घोरावल ने आगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित 5 महिला अभ्यर्थियों  शकुन्तला देवी, बीना कुमारी, लालती देवी, देवन्ती व लिलावती को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया तथा ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक पद के दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। विधायक घोरावल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज प्रदेश के सभी जनपदों में आगनवाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित समस्त अभ्यर्थियों सम्बंधित जनपद मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, मण्डल अध्यक्ष राहुल पटेल, कृष्णा पटेल, सी0डी0पी0ओ0 घोरावल, सहित मुख्य सेविका एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रही।

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *