हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर में द्वितीय वार्षिक उत्सव व स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर नई बस्ती डाला में द्वितीय वार्षिक उत्सव व स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने बड़े ही मनमोहक ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना, श्री रामचन्द्र की झांकी, नारी शोषण एक्ट, मंगल पाण्डेय नाटक, होली , जल संरक्षण, डांडिया, विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीशंकर राय जी ने विद्यालय के 5 असहाय बच्चों का अपनी तरफ से शुल्क माफ कराया व मुख्यअतिथि समाजसेवी मंगला प्रसाद जायसवाल जी सभी 130 बच्चों को पानी का बोतल पुरस्कार के रूप में दिया,व विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी गुप्ता , राजेश गुप्ता, इंदु शर्मा, मुकेश जैन, उत्तम मिश्रा, अनिकेत निषाद, रामु गोंड, अभिभावक व पत्रकार बंधु उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किये।विद्यालय अध्यक्ष संजय गुप्ता, विद्यालय प्रभारी सर्वेश पटेल, प्रधानाचार्य रश्मि त्रिपाठी, नृत्य अध्यापिका अंचिता, यादव, रितु सिंह, आकृति, अध्यापिका रुकसाना, अनुराधा, अनुराधा, नेहा, अंजलि, सुषमा सभी लोगो ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खनन न्यूज-अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भण्डारण के खिलाफ की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *