एक युवक का अर्धनग्न शव बराबर, पीट पीठकर व धारदार हथियार से कर दी गई थी निर्मम हत्या

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह। 9 फरवरी 26 सोमवार को
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महना गन्नी स्थित नहर के किनारे पुलिस ने
अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी पीठ पीठकर एवं धारदार हथियार से सर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी और उसके हाथ तथा पैर बंधे हुए थे।
युवक की पहचान मझौलिया थाना के मोतीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवास ए जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जी एम सी एच बेतिया भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला अत्यंत गंभीर प्रतीत होता है। बात चाहे जो भी हो इस घटना को लेकर मझौलिया एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खलबली मच गई है। वहीं ग्रामीण इस घटना को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जाता रहे हैं। परिजनों का अनुमान था कि वह बारात गया हुआ है। सूचना पाकर घटनास्थल पर बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारी को इस मामले का शीघ्र उद्वेदन कर हथियारों को गिरफ्तार करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही एफ एस एल टीम भी घटनास्थल का बारीकी से जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

शहरी क्षेत्र में रात के अंधेरे में हो रही सार्वजनिक सामानों की चोरी और सड़क दुर्घटना चिंताजनक:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *