महाराष्ट्र में सीटों का जल्द बंटवारा होना चाहिए : अबू आसिम आजमी

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा विधायक एवं महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने गुरुवार को कहा कि इंडिया एलायंस का हिस्सा होने के नाते मैंने 12 सीटें चुनाव लड़ने के लिए मांगी है।

पत्रकारों से बात करते हुए अबू आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया एलायंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वो जम्मू-कश्मीर में भी गए थे। अगर हम इंडिया एलायंस का हिस्सा हैं, तो जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए। दरअसल, मैने सुना है क‍ि कांग्रेस पार्टी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करने जा रही है, इसलिए मैने सोचा कि कहीं वही सीटें शामिल हुईं, जिसको हमने मांगा है, तो हमारे कार्यकर्ताओं को लगेगा कि एलायंस टूट गया। इसलिए मैंने कहा कि हमे साथ में लेकर सीटों की घोषणा कीजिए।

उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी की जो मीटिंग हुई थी, उसमें हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 12 सीटों को मांगी है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि 12 के 12 सीटें मिलना जरूरी है।

बता दे कि निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश में सीटों के बंटवारे की कवायद शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। इसके अलावा प्रदेश में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

कोर एवं बफर के सभी पर्यटन जोन सामान्य रूप से संचालित, किसी भी गेट को बंद नहीं किया गया

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *