त्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा। अजय राय

Media House लखनऊ-चार राज्यों के विधान सभा परिणाम घोषित होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने चारो राज्यों के जनादेश को स्वीकार करते हुए तेलंगाना की जनता को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा। इन परिणामों से यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा को पूरे देश में अगर कोई पराजित कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। तेलंगाना में जीत के साथ 3 अन्य राज्यों में औसतन 40 प्रतिशत से अधिक मत देकर जनता ने हमपर विश्वास जताया है। आज जर्रार हुसैन-प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, आफताब आलम और मंसूर भाई के नेतृत्व में लगभग 200 नये लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारों मे आस्था रखते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लिए। हम 05 दिसम्बर को अपने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूर्व निर्धारित बैठक को पूरे उत्साह और उर्जा के साथ करेंगे। हम 2024 के आम चुनावों में पूरी ताकत के साथ लड़ते हुए, भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

परिवहन निगम की बसों में यात्री सूचना प्रणाली क्रियान्वित हेतु जापान की संस्था को कार्यादेश निर्गत-दयाशंकर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *