धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

कृपा शंकर पांडेय मीडिया हाउस चोपन(सोनभद्र) धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में दिनांक 03.12.23 को मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस दौरान कुल 2310 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री, महिलाओं के आरक्षित कोच में मिलने वाले पुरुष यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 10 लाख 87 हजार 625 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई | चेकिंग अभियान में 143 टिकट चेकिंग कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार किया जाता रहेगा | इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे I

IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये निस्तारण-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *