भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 25 अक्टूबर, (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा राम’ का ट्रेलर आज सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। जिसे रिलीज होने के महज पांच घंटे में 4 लाख के करीब व्यूज मिले हैं।

बता दें कि सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज ट्रेलर 2 मिनट 29 सेकंड का है। इस ट्रेलर में खेसारीलाल यादव जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इसमें रोमांच का बेजोड़ मिक्सअप देखने को मिल रहा है। ट्रेलर को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले फिल्म बनी है, जिसके निर्माता पराग पाटिल और आर.आर. प्रिंस हैं। पराग पाटिल ने निर्देशन भी किया है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन निर्देशन शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया है। पाटिल ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में भी तकनीक और रचनात्मकता के साथ बड़े स्तर की फिल्में बनाई जा सकती हैं।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गेटअप में खेसारीलाल यादव की शानदार एंट्री से होती है, जिसमें उनके साथ लक्ष्मण के रूप में अभिनेता राहुल शर्मा हैं। ट्रेलर में अगले ही पल खेसारीलाल यादव का मॉडर्न लुक देखने को मिलता है, जिसमें वे कहते हैं कि वे स्वयं भगवान राम नहीं हैं, बल्कि भगवान राम का चरित्र निभाते हैं। फिल्म की कहानी रामायण के पात्रों को फॉलो करती नजर आती है। हालांकि, यह फिल्म धार्मिक फिल्म नहीं है। यह एक कमर्शियल सामाजिक फिल्म है, जिसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।

जापानी-विरोधी युद्ध की विजय की 79वीं वर्षगांठ पर चीनी जनता की आवाज

फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की गई है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है और गीतों के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं।

निर्देशक पराग पाटिल ने कहा ‘राजाराम’ दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। इससे दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा। वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा ‘यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है, जो दर्शकों को पसंद आएगी।‘ ‘मुझे यकीन है कि क्रिटिक्स भी इस फिल्म की तारीफ करेंगे।‘

उन्होंने कहा कि ‘इस फिल्म के दो गाने ‘चुम्मा’ और ‘चॉकलेटी’ रिलीज हो चुका है, एक ‘चुम्मा’ को 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर दोनों गानों को आपने बेहद प्यार दिया है। ऐसे ही प्यार बनाए रखिए और फिल्म को भी इससे कहीं बढ़कर प्यार दीजिएगा। फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं की गई है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

–आईएएनएस

एमटी/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *