समाजसेवी चितरंजन साव को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रोत्साहित 

(दीपक पासवान संवाददाता)मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 28ता०गोमिया : ललपनिया स्थित अंबेदकर चौक के समीप समुदायिक भवन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श के लिए समाजसेवी चितरंजन साव के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण पहुंचे। इस सभा में खासतौर से समाजसेवी चितरंजन साव की धर्मपत्नी बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन शामिल थे। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी चितरंजन साव ने कहा कि बोकारो जिला अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें गोमिया विकास के मामले में काफी पीछे है। कहा कि तेनुघाट को जिला बनाने के लिए हम लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं। तेनुघाट को जिला बनाने के लिए आज तक किसी सांसद व विधायक ने आंदोलन नहीं किया। तेनुघाट डैम को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में खड़े होने के लिए मुझे दस बारह समाज मिलकर निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। कहा कि महतो समाज के 10 फ़ीसदी लोग भी मेरे साथ हैं। इस दौरान सभा में उपस्थित सभी महिला पुरुष ग्रामीणों ने एक स्वर में चितरंजन साव को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद चितरंजन साव अपने संबोधन में कहा कि मैं आगामी विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लडूंगा। जिसकी औपचारिक घोषणा कुछ दिन बाद करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने चुनावी घोषणा पत्र में क्षेत्र के विकास व जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ  रखूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद, मो0 अब्दुल कलाम,विजयानंद, विजय साहू, जीतू देवी, जासो देवी, सरिता देवी, शबनम आरा, आशा देवी, विमला देवी, सोनी देवी,कांति देवी, चिंता देवी मौजूद थे।

लोकहित अधिकार पार्टी का जन जागरण अभियान चलाया गया- हरिनाथ साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *