जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”

मीडिया हाउस सोनभद्र – जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से थाना करमा पर जनशिकायतों को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन एवं थाना अनपरा पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थानों पर जनसमस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधी प्रकरणों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
🔹 थाना समाधान दिवस का विवरण –
पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्र
पुलिस विभाग : 10
राजस्व विभाग : 232
आज प्राप्त प्रार्थना पत्र
पुलिस विभाग : 14 (12 का मौके पर निस्तारण)
राजस्व विभाग : 71 (आंकड़ों के अनुसार 133 का मौके पर निस्तारण)
शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।










