बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

मीडिया हाउस ओबरा/सोनभद्र – लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को उप जिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय एवं थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ नदी किनारे बसे गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को अलर्ट किया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि जलस्तर में किसी भी समय तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं और बच्चों को विशेष रूप से घर में सुरक्षित रखें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी, जलस्तर बढ़ने या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।
पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और संभावित खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन ने कहा कि ग्रामीण अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें

क पेड़ मां के नाम, जनपद में एक करोड़ 61 लाख से अधिक पौधे लगाने का है लक्ष्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *