मूल्यांकन सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

मिडिया हाउस सोनभद्र – जनपद सोनभद्र में दिनांक 15 सितम्बर 2026 से नई मूल्यांकन सूची लागू किया जाना प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गठित आपत्ति निराकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का बिंदुवार परीक्षण करते हुए उनके निस्तारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक महानिरीक्षक निबंधन, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त उपनिबंधक एवं समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे। समिति द्वारा प्राप्त आपत्तियों पर उपलब्ध अभिलेखों, तथ्यों एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों के आधार पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रभावित होने वाले ग्रामों के संबंध में प्राप्त सुझाव पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। सुझाव में इन ग्रामों की वर्तमान विकास स्थिति, संभावित विकास एवं आसपास के ग्रामों में प्रचलित/प्रस्तावित दरों को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन दरों में आवश्यक वृद्धि किए जाने का आग्रह किया गया। जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त ग्रामों की वास्तविक विकास स्थिति एवं आसपास के ग्रामों की दरों का तुलनात्मक परीक्षण करते हुए सकारात्मक, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित दृष्टिकोण के साथ प्रस्ताव पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि आपत्तियों एवं सुझावों का निस्तारण करते समय किसानों एवं भू-स्वामियों के हितों का समुचित ध्यान रखते हुए, नियमानुसार उन्हें भूमि के वास्तविक एवं उचित मूल्य के अनुरूप प्रतिकर प्राप्त हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी आपत्तियों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण कर आवश्यक संशोधनों के साथ अंतिम मूल्यांकन सूची तैयार करने तथा 15 सितम्बर 2026 से इसे लागू किए जाने के निर्देश दिए।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत जन-जन का हो रहा विकास-मंत्री रवीन्द्र जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *