विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 18 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्टों के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र ऋषभ रूणवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार के निर्देशन में तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों के अपने-अपने सर्किल में कुशल पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाकर वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.09.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में मा0 न्यायालय से निर्गत वारण्टों के आधार पर कुल 18 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना-वार गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का विवरण
थाना हाथीनाला
1. पार्वती पत्नी छोटेलाल चेरो, निवासी गरदरवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 50 वर्ष।
2. कमलेश पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम गरदरवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 45 वर्ष।
थाना शक्तिनगर
1. सोनू उर्फ समीर पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी निमियाटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. शहीदा खातून पत्नी सोनू उर्फ समीर, निवासी निमियाटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
थाना जुगैल
1. द्वारिका प्रसाद पुत्र स्व0 दादू, निवासी खरहरा टोला हरदहवा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 58 वर्ष।
2. बुझावन पुत्र भूलन, निवासी ग्राम खरहरा टोला हरदहवा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 70 वर्ष।
3. बिहारी लाल गुप्ता पुत्र स्व0 महगु, निवासी ग्राम खरहरा टोला हरदहवा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 70 वर्ष।
4. हरकेश्वर पुत्र स्व0 दादू, निवासी ग्राम खरहरा टोला हरदहवा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 56 वर्ष।
थाना बभनी
1. बैकुन्ठ पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम जिगनहवा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र 43 वर्ष।
2. रामलल्लू पुत्र विरझन, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र 34 वर्ष।
3. अशर्फी पुत्र रामजनम, निवासी ग्राम नधिरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र 60 वर्ष।
4. विजयशंकर पुत्र ललई, निवासी ग्राम पोखरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र 27 वर्ष।
5. देवशरन पुत्र मोतीलाल गोड़, निवासी ग्राम राजासरई, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र 55 वर्ष।
थाना राबर्ट्सगंज
1. रीता देवी पत्नी बच्चा यादव, निवासी सहिजन कला, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उषा पत्नी सुरेश, निवासी जल निगम पानी टंकी के पास पुसौली, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. रमेश बियार पुत्र जग्गन बियार, निवासी बिचपई, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. सुरेश पुत्र हरिलाल, निवासी जल निगम पानी टंकी के पास पुसौली, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. जवाहिर पुत्र रम्मन प्रसाद, निवासी मधुपुर, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।










