विशेष लोक अदालत में ऋण सम्बन्धी प्रकरणो के अधिकाधिक निस्तारण हेतु बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 3ता.सोनभद्र- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव प्रथम, जनपद न्यायधीश सोनभद्र के आदेशानुसार 17.03.2023 एंव 18.03.2023 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में ऋण सम्बन्धी प्रकरणो के अधिकाधिक निस्तारण हेतु जनपद के समस्त बैंको के शाखा प्रबन्धकों के साथ एवं दिनांक 04.03.2023 से 11.03.2023 तक अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन किये जाने हेतु प्रशानिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की गयी जिसमंे विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी विशेष लोक अदालत में ऋण सम्बन्धी प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धको द्वारा अपने अपने बैंक के परिसर में ही निस्तारण करने का निर्णय लिया गया उनके द्वारा बताया गया कि पक्षकारों को भेजा जाने वाला नोटिस अन्दर दो दिन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जायेगा तथा सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धकों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कम से कम 300 ऋण सम्बन्धी प्रकरणों का निस्तारण उक्त लोक अदालत में किया जायेगा। बैठक में उपस्थित सहदेव कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), ब्रजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार दुद्धी सुदर्शन कुमार, ओबरा सुनील कुमार, तहसीलदार रावर्टसगंज एंव  साधना मिश्रा, डी0सी0 प्रोबेशन तथा समस्त बैंेकों के शाखा प्रबन्धक सहित उपस्थित रहें अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के प्रभारी सत्यजीत पाठक, अपर जनपद न्यायधीश, एफ0टी0सी0 सोनभद्र ने उपस्थित लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
.

अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी केन्द्रों के विरुद्ध चला सघन अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *