समस्त BLO सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किये गये BLA के साथ मतदान स्थल पर उपस्थित रहे-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी बी  एन सिंह ने अवगत कराया है की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यकम की तिथियों को संशोधित कर दिया गया है आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन की तिथि 06 जनवरी,2026, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी,2026 तक, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 6 जनवरी से 27 फरवरी,2026 तक, मतदाता सूचियों के निर्धारित मापदंडों की जाँच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने की तिथि 03 मार्च,2026 तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन की 06 मार्च,2026 तक निर्धारित की गयी है। उन्होंने समस्त BLO सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किये गये BLA के साथ मतदान स्थल पर उपस्थित होकर दिनांक 04 व 05 जनवरी, 2026 को बैठक करेगें और निर्धारित प्रारूप (अनुलग्नक-1) पर कार्यवृत्त तैयार करते हुए अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट नामों की सूचियों को सम्बन्धित BLA को उपलब्ध कराते हुए अनुलग्नक 3 पर हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे। उक्त कार्यवृत्त तथा अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट नामों की सूचियाँ बी०एल०ओ०, बी०एल०ओ ऐप पर अपलोड़ कर देगें। बीएलओ उक्त बैठक में मौजूद रहे BLA की उपस्थिति भी (अनुलग्नक-3) अपने पास सुरक्षित रखेगें। उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।

नवनियुक्त जिला प्रभारी अमरनाथ यादव का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *