2 पुराने वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराकर किया गया अवमुक्त

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में लम्बित मालों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना परिसर में काफी समय से खड़े 02 पुराने वाहनों का नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही कराकर अवमुक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों वाहन उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सोनभद्र द्वारा पूर्व में सीज कर थाना शक्तिनगर परिसर में खड़े कराये गये थे। वाहनों के निस्तारण हेतु नियमानुसार पत्राचार करते हुए उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी सोनभद्र के सहयोग से नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी, जिसमें नीलामी स्वामी शनी गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी वार्ड नं0-14 नई बस्ती धर्मशाला बाईपास, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के पक्ष में वाहन अवमुक्त किये गये।
नीलाम किये गये वाहनों का विवरण-
1. मैजिक वाहन संख्या- UP 64 H 4680
(वर्ष 2016 से सीज)
2. ऑटो तीन पहिया वाहन संख्या- UP 64 H 5134
(वर्ष 2014 से सीज)
जनपद में लम्बित मालों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु निरन्तर प्रभावी कार्यवाही कर रही है।








