3 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यायल) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.01.2024 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बनौरा में रॉबर्ट्सगंज- शाहगंज मार्ग पर पुलिया के पास से 01 अदद डीसीएम वाहन संख्य़ा- OD 02 CB 5536 से 03 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को 01 कुन्तल 44 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत गांजा रु0-15 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-05/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना– दिनांक 10.01.2024 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान 01 अदद डीसीएम वाहन संख्य़ा- OD 02 CB 5536 में पुराने लोहे की मशीन व पाइप में छिपाकर उडिसा प्रांत से गांजा लेकर प्रयागराज जा रहे 03 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय तस्करों को प्लास्टिक की 04 बोरियों में भरी कुल 01 कुन्तल 44 किलो अवैध गांजा (अनुमानित कीमत गांजा रु0 15लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि डीसीएम मालिक निरंजन बग्घा व राजेश सोनकर तथा सुनील बेहरा व हम लोगों नें एक राय होकर यह तय किया था कि बरहनपुर से लोहे की मशीन व पाइप लोड किया जायेगा तथा बिल्टी बनवाकर वापसी में जनपद अंगुल उड़िसा से उन्ही मशीन व पाइप में छिपाकर गांजा रख लिया जायेगा जिसे रास्ते में प्रयागराज में बेच दिया जायेगा ।

सोनभद्र-विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का समापन, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

गिरफ्तार– 1.प्रकाश माहखुड़ पुत्र बसन्त माहखुड़ निवासी मंगलपुर, कुसुपंगा, थाना कंटा बनिया, जनपद डेकानाल उड़िसा 26 वर्ष ।
2.रश्मि रंजन सामल पुत्र अशोक सामल निवासी मंगलपुर, कुसुपंगा, थाना कंटा बनिया, जनपद डेकानाल उड़िसा उम्र लगभग 21 वर्ष ।
3.राहुल सोनकर पुत्र लवकुश सोनकर निवासी 297/ के सुलेम सराय, गौतमबुद्ध द्वार, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 29 वर्ष  को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *