तीसरा चीन-हिंद महासागर नील आर्थिक विकास और सहयोग मंच आयोजित

बीजिंग, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। तीसरा चीन-हिंद महासागर नील आर्थिक विकास और सहयोग मंच 16 दिसंबर को दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष वांग योंग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया।

उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि चीन और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों सहित सभी संबंधित पक्षों के संयुक्त प्रयासों से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित “साझा भविष्य वाला समुद्री समुदाय” एक चीनी पहल से एक अंतरराष्ट्रीय सहमति तक और एक नीली अवधारणा से व्यावहारिक कार्यों तक विकसित हो रहा है।

वांग योंग ने आगे कहा कि चीन अन्य देशों के साथ व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, सतत महासागर विकास पर आम सहमति को मजबूत करने, समुद्री वार्ता और परामर्श को मजबूत करने, समुद्री संस्कृति की आपसी सीख को बढ़ावा देने, नीले आर्थिक विकास सहयोग को बढ़ावा देने, मनुष्य और महासागर के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को साकार करने के लिए नए और बड़े योगदान देने के लिए इच्छुक है।

बता दें कि तीसरा चीन-हिंद महासागर नील आर्थिक विकास और सहयोग मंच का विषय “नीले हिंद महासागर का भविष्य : ग्लोबल साउथ में विकास प्रथाएं” है। इसमें 50 से ज्यादा देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 300 से अधिक मेहमानों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद भागवत महापुराण की कथा : योगी आदित्यनाथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *