अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र –  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तगण का विवरण-
1. सुरेश यादव पुत्र सत्ती उर्फ मिठाईलाल यादव, निवासी PWD मोड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. राजकुमार वर्मा पुत्र रुद्र प्रसाद, निवासी परसवार राजा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. दूधनाथ पुत्र राम अधीन, निवासी मिसिरा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. रामकुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा, निवासी परसवार राजा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान निरंतर जारी है।

श्रमिक नेता को बदनाम करने की गहरी साजिश, दर्जनों मजदूरों ने दिया सीजीएम ओबरा को पत्रक,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *