अमेरिका में लिस्टेरिया बीमारी से 8 की मौत, 50 से अधिक बीमार

लॉस एंजेलिस, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में लिस्टेरिया बीमारी से 8 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों ने इस बात की पुष्टि की है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया कि लिस्टेरिया एक ऐसा जर्म है जो मांस और खाद्य पदार्थों में फ्रिज के तापमान पर भी रह सकता है।

सीडीसी के अनुसार, इस बीमारी के लक्षण कुछ लोगों में दिखने में कम से कम 10 सप्ताह तक का समय ले सकता है।

महामारी विज्ञान, प्रयोगशाला और ट्रेसबैक डेटा से पता चलता है कि काटे गए मांस, जिसमें बोअर हेड ब्रांड लिवर बुर्स्ट भी शामिल है, लिस्टेरिया से दूषित हैं और लोगों को बीमार कर रहे हैं।

लिस्टेरिया रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में आसानी से फैलता है। जैसे, हाथों और भोजन के माध्यम से आसानी से फैलता है। लिस्टेरिया संक्रमण के कारण कुल 57 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब तक आठ मौतें हो चुकी हैं।

लिस्टेरिया से बीमार होने का जोखिम सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं में होता है या 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है। इस बीमारी से बचाव के लिए कटे हुए मांस को खाने से बचने का सुझाव दिया गया है।

नई मौतों में दक्षिण कैरोलाइना में दो और फ्लोरिडा, टेनेसी और न्यू मैक्सिको में एक-एक मौत शामिल है। इलिनोइस, न्यू जर्सी और वर्जीनिया में भी इस प्रकोप से मौतें हुई हैं।

संभल: एडवोकेट जफर अली की गिरफ्तारी के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, कहा- 'पुलिस ने गलत तरीके से किया गिरफ्तार'

यूएस कृषि विभाग के अनुसार, बोअर हेड ब्रांड ने 30 जुलाई तक 71 विभिन्न मांस और पोल्ट्री उत्पादों के 7 मिलियन पाउंड से अधिक उत्पाद वापस मंगाया है।

–आईएएनएस

डीकेएम/एसकेपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *