सपा सरकार में 815 दंगे और 1300 लोगों की गई जान, वर्तमान में प्रदेश में कानून का राज : ओपी राजभर

आजमगढ़, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। आजमगढ़ के अतरौलिया में 8 दिसंबर को सुहेलदेव समाज पार्टी द्वारा महिला जागरुकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

ऐसे में पार्टी प्रमुख और यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में रैली के मद्देनजर समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय कानून का राज है, जो कानून तोड़ने का काम करेगा, उसके खिलाफ कानून मजबूती से काम कर रहा है।

संभल दंगों पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 815 दंगे हुए और 1300 लोगों की जान गई है। एक माह तक कर्फ्यू था। बसपा सरकार में 600 दंगे हुए और 12 सौ लोगों की जान गई है। कांग्रेस ने तो दोनों का रिकार्ड तोड़ा है। इन लोगों को इन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नही है, क्योंकि लाखों लोगों को इन लोगों ने जेल में डालने और आपातकाल लगाने का काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि संभल की 60 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यकों की है, वहां के विधायक से ऊबकर के एक बहुत बड़ा तबका भारतीय जनता पार्टी को वोट किया, तो दूसरे तबके ने भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया। यह उन्हीं दोनों के बीच का झगड़ा है। इसमें विपक्ष शामिल है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुहेलदेव समाज पार्टी द्वारा महिला जागरुकता रैली में यह बात साफ हो जाएगी कि एक बार फिर से 2027 में यूपी में एनडीए की सरकार बनेगी। हमने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

'मोटर डिले' और मांसपेशियों की कमजोरी : बच्चों में जेनेटिक परीक्षण के संकेत

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *