लोजपा रामविलास पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव बिंदु देवी का बड़ा दावा; अगली बार भी देश के PM होंगे मोदी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.यूपी मेरठ।लोजपा रामविलास पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव बिंदु देवी ने बड़ा दावा किया है। बिंदु देवी ने कही कि फिर देश के आगामी ओजस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी होंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से कही आज देश में बहुत बड़ा यज्ञ हो रहा है, हवन हो रहा है। सवाल है बीजेपी क्या चाहती है? बीजेपी वही चाहती है जो देश की जनता चाह रही है। बिंदु देवी ने कही कि आज सबसे ज्यादा पूरी दुनिया में जो लोकप्रिय हैं। देश के ही नहीं बल्कि धर्म के रक्षक हैं और गरीबों के मसीहा हैं। वही इस देश प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन बिहार की जनता की अहम भूमिका हो, ताकि बिहार से 40 के 40 सीट मिल सकें। यहां की जनता के माथे में बात आ चुकी है कि हम यहां से 40 के 40 सीट जिता कर भेजेंगे और बिहार में भी भाजपा गठबंधन गठबंधन की सरकार होगी, यह तय है। अब कौन क्या कहता है, हमें उस पर नहीं जाना है। कोई सनातन की बात करते हैं तो कोई और कुछ बयां कर रहे हैं। इसलिए हमें उन मुद्दों पर नहीं जाना है। अब जनता ने मन बना लिया है कि अगली बार फिर भाई नरेंद्र मोदी ही गद्दी पर बैठेंगे और बिहार में भाजपा की सरकार होगी।

मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद भी नहीं रुक रहा है अवैध परिवहन का धन्धा.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *