1 ट्रक से कुल 8911 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संकलन तैयार किया गया, दिनांक 13.09.2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर पंजाब से चलकर रॉबर्ट्सगंज के रास्ते झारखण्ड/बिहार बेचने के लिये जा रहे है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाने वाले मुख्य मार्ग पर पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस के पास (थाना रॉबर्ट्सगंज) घेराबंदी कर 01 अदद ट्रक संख्या HR 45 B 0051 में लोड 994 पेटी में 8911 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब “IMPERIAL BLUE RESERV GRAIN WHISKY FOR SALE IN PUNJAB ONLY” (अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये की अवैध शराब) की बरामदगी मय Poultry food के प्रवंचनापूर्वक, प्रतिरूपित कागजात के की गयी तथा ट्रक चालक सहित 2 नफर अन्तर्राज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0-536/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार ट्रक वाहन सं0 (HR 45 B 0051) के चालक ने पूछताछ में बताया कि ट्रक में Poultry food के स्थान पर धान की भूसी की बोरियो के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटिंया है । इसके पूर्व भी 04 बार हम लोग ट्रक से पंजाब से अंग्रेजी शराब झारखण्ड/बिहार में ऊँचे दाम पर बेचने हेतु ले जा चुके है इसके बदले में हमलोगो को मजदूरी के अतिरिक्त माल को सही सलामत पहुँचाने पर 10000/- रु0 इनाम के तौर पर मिलता है । उक्त वाहन मे लदी अवैध अंग्रेजी शराब वाहन स्वामी राजकुमार पुत्र बच्चन राम निवासी धीर, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल (हरियाणा) 132023 ने पंजाब/दिल्ली राज्य से डुमका (झारखण्ड ) ले जाने हेतु दिया जिस पर मैं अपने साथी के साथ उक्त शराब को लेकर पंजाब से राबर्ट्सगंज के रास्ते डुमका (झारखण्ड) ले जा रहे थे ।

Sonebhadra अन्तर्राज्यीय एक शराब तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 680 पेटी में कुल 6120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

गिरफ्तारी /बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना राबर्टसगंज, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रभारी SOG/ सर्विलांस सेल,व0उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज,हे0का0 सौरभ राय , हे0का0 प्रकाश सिंह व का0 अमित सिंह सर्विलान्स सेल, हे0का0 जगदीश मौर्या , हे0का0 अमर सिंह , हे0का0 शशि प्रताप सिंह , हे0का0 सतीश पटेल , का0 रितेश पटेल , का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया, एसओजी टीम, हे0का0 अजय मौर्या ,का0 रमेश गौड़, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *