पशु तस्कर/गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार,

Media House सोनभद्र-थाना दुद्धी पुलिस द्वारा पशु तस्कर/गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद अवैध देशी तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस व ₹1,150/- नकद बरामद किया गया।

प्रकरण- दिनांक 01.01.2026 को कोतवाली दुद्धी पर मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान अभियुक्त सूरज चंद्रवंशी की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उस पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.02.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त मोटरसाइकिल से विंढमगंज की तरफ से दुद्धी आ रहा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर अमवार तिराहा, कस्बा दुद्धी में वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल दुद्धी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर उक्त व्यक्ति अमवार रोड की ओर गाड़ी मोड़कर भागने लगा। तब पुलिस द्वारा वायरलेस के माध्यम से आस-पास के थानों व चौकी को भी घेराबंदी करने की सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए ग्राम खजुरी के आगे रेलवे अंडरपास के पास पहुंचने पर अभियुक्त की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्त द्वारा उठकर पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग की जाने लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्त फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी हेतु न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र उदयचन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त को तत्काल जीवन रक्षा हेतु सीएचसी दुद्धी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया। अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाजपा स्थापना वर्ष गांठ पर काव्य संध्या में हुआ राष्ट्र वंदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *