अनपरा- संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 09/2026, धारा 305(ए), 317(2) BNS से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 18.01.2026 को समय करीब 19:13 बजे, मुखबिर खास की सूचना पर पाइपलाइन छठ घाट, कहुआनाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किया गया भारी मात्रा में मशीनरी से संबंधित सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों अविनाश कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी – सिनेमा रोड, दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 19 वर्ष, अभिजीत पाण्डेय उर्फ किशन पुत्र मनोज पाण्डेय निवासी – आदर्शनगर, औड़ी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 19 वर्ष, मनीष यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी – ग्राम बासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 20 वर्ष।

अभियुक्तों के कब्जे से  हाइड्रोलिक आयल,  इंजन आयल, ट्रांसमिशन आयल, इंजन आयल एडवांस, रियल एक्सल आयल, गियर आयल (20 ली0) रियल एक्सल आयल. JCB एक्सल हब – 01 पीस  बरामद किया गया
फ्यूल फिल्टर, पम्प गियर, इंजेक्टर, हार्नेस, ब्रेक प्लेट, स्टेरिंग यूनिट, ग्रीस पम्प, वाटर सेपरेटर, विभिन्न प्रकार के फिल्टर, बेयरिंग किट, बुश, सील किट, इंजन पार्ट्स व अन्य मशीनरी स्पेयर पार्ट्स। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹20,00,000/- (बीस लाख रुपये) है।

जिलाधिकारी ने 100 शैय्या बेड शिशु स्वास्थ्य विंग व जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *