रक्तदान महादान,एक के रक्त से कई को मिलता जीवनदान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता०बोकारो। ब्लड शेयर एन यू द्वारा सदर अस्पताल बोकारो के सहयोग से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल बोकारो में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने शिरकत किया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि एक व्यक्ति के रक्त दान करने से किसी की जान बच सकती है, जो कि सामाजिक तौर पर भी एक पुनीत कार्य है। रक्तदान का कार्य सर्वश्रेष्ठ कार्य है।मौके पर ब्लड शेयर एन यू के संस्थापक ने कहा कि इन रक्तदाताओं का अनुसरण सभी को करना चाहिए। शिविर में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।

पुराने वर्ष की अलविदा एवं नए वर्ष के स्वागत मे गेट टूगेदर कार्यक्रम का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *