राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित।

ब्यूरों,मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 15ता.रांची –कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल रमेश बैस के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई। भावपूर्ण वातावरण में राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख ने सप्रेम पुष्पगुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस की धर्मपत्नी रामबाई बैस उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरन ने रामबाई बैस को सप्रेम बुके भेंटकर उनको भावभीनी विदाई दी। मौके पर माननीय राज्यपाल रमेश बैस ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह, विधायक प्रदीप यादव, मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, महाधिवक्ता, पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समाजसेवी चितरंजन साव को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रोत्साहित 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *