बीएसएल प्रबंधन अविलंब फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी करें : शक्तिमान घोष
बोकारो जिला दुकानदार संघ का मना वार्षिक सम्मेलन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 18ता॰बोकारो – बोकारो जिला दुकानदार संघ का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को सेक्टर-4 जनमाष्टमी मैदान में आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि नेशनल हॉकर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव शक्तिमान घोष ने कहा कि बोकारो स्टील सीटी में हजारों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार कई पीढ़ियों से समाज को सेवा प्रदान कर रहे हैं और दैनिक जरुरतों की पूर्ति निर्धारित दरों पर करते हैं. परंतु आज भी फुटपाथ दुकानदार अपने हक-अधिकार से वंचित है. बीएसएल प्रबंधन शहर के सभी फुटपाथ दुकानों को अविलंब पारदर्शिता के साथ स्थायीकरण करने का कार्य करें. जिलाध्यक्ष हाजी इरशाद अहमद खान ने कहा कि फुटपाथ दुकान का स्थायीकरण एकमात्र लक्ष्य है. फुटपाथ दुकानदार बीएसएल को उचित भाड़ा व बिजली पानी का रेवन्यू देने के लिए सहर्ष तैयार है. प्रबंधन को एक बड़ी राशि भी आयेगी और दुकानदार सम्मान से दुकानदारी भी कर सकेंगे. महासचिव रामू भाई ने कहा कि जब बोकारो इस्पात संयंत्र के वरीय पदाधिकारी, जिला प्रशासन बोकारो के वरीय पदाधिकारी और बोकारो जिला दुकानदार संघ के बीच हुई त्रिपक्षिय वार्ता में यह तय हो गया कि बोकारो इस्पात संयंत्र शहर के सभी फुटपाथ के दुकानों का निबंधन करेगा तथा इन्हें रोजगार मुहैया भी करेगा किसी भी फुटपाथ के दुकानों को नहीं हटाया जायेगा. बावजूद इस लिखित वार्ता के प्रति संयंत्र उदासीन रवैया अपनाये हुए है. कोषाध्यक्ष निक्कू सिंह ने कहा कि देश के तमाम फुटपाथ दुकानदारों के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि देश के किसी भी फुटपाथ दुकानदारों को बेदखल नहीं किया जाय. बावजूद प्रबंधन दुकानों को तोड़ देती है ये निंदनीय है. मौके पर जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित सहित दुकानदार नंदन किशोर, दिनेश झा, कुंदन कुमार, लालू सिंह कुशवाहा, जयंत दत्ता, साजिद, रोहित, अभिमन्यु, संजय सिंह, जनार्दन सिंह, सतिश, मुरशीद, महेंद्र साव. अनिल, अशोक विश्वास, सुनिल कुमार, इंदल, मुख्तार, भृगुनाथ, अइनूल हक, नागेंद्र गुप्ता, दिलीप, सत्तार, संतोष, अभिमन्यु, मुन्ना, मुकेश आदि मौजूद थे।










