सड़क पर किसी भी ट्रक/भारी वाहन की नहीं होगी पार्किंग, परिवहन पदाधिकारी ने जारी किया दिशा-निर्देश 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने ट्रक एसोसिएशन, बोकारो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI), बोकारो भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग को रोकना तथा सड़क सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना था। परिवहन पदाधिकारी ने बैठक में विशेष रूप से जोधाडीह मोड़ से ITI मोड़, BIADA क्षेत्र, कंद्रा, कुर्रा तथा नया मोड़–डूगल गेट (Doogle Gate)क्षेत्र में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से उत्पन्न होने वाली यातायात बाधा एवं सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और दिशा-निर्देश दिया गया।

*जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश :

* जोधाडीह मोड़ से ITI मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर किसी भी ट्रक/भारी वाहन की पार्किंग नहीं की जाएगी।
* सड़क की White Edge Line/सफेद साइड लाइन के अंदर अथवा सड़क के मुख्य कैरिजवे पर वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।
* उपलब्ध Lay-by अथवा निर्धारित सुरक्षित पार्किंग स्थल का ही उपयोग किया जाएगा।
* किसी वाहन के खराब अथवा दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर रुकने की स्थिति में वाहन चालक/स्वामी द्वारा तत्काल Reflective Tape, Traffic Cones/Conical Indicators तथा अन्य आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाना अनिवार्य होगा। विशेष रूप से रात्रि के समय ऐसे वाहनों में पर्याप्त प्रकाश एवं चेतावनी संकेतक नहीं होने पर पीछे से आने वाले वाहनों को वाहन दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की गंभीर संभावना रहती है। अतः ऐसे खराब/दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बिना आवश्यक सुरक्षा एवं चेतावनी संकेतकों के सड़क पर खड़ा/छोड़ा हुआ पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के प्रावधानों के तहत नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा तथा आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
* वाहनों पर स्पष्ट एवं दूर से दिखाई देने वाली नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगी हो।
* रात्रि के समय सड़क पर खड़े/पार्क किए गए प्रत्येक HMV में Parking Light, Side Light तथा अन्य सभी आवश्यक प्रकाश/लाइटिंग उपकरण चालू एवं पूर्णतः कार्यशील स्थिति में रखना अनिवार्य होगा। किसी भी HMV की लाइटिंग व्यवस्था खराब या निष्क्रिय पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बीएसएल के विरोध में किया प्रदर्शन,बूढ़े हो चुके कई गंभीर बीमारियों से है ग्रस्त

ट्रक एसोसिएशन द्वारा आश्वासन : बैठक में ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जोधाडीह मोड़ से ITI मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर ट्रकों को पार्क नहीं किया जाएगा तथा वाहन चालकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, एसोसिएशन द्वारा कंद्रा साइड, BIADA साइड एवं डूगल गेट क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए उचित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि वाहनों को सड़क पर खड़ा करने की आवश्यकता न पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी वाहन मालिकों एवं चालकों से  सुरक्षित पार्किंग, उचित प्रकाश व्यवस्था एवं दृश्यता संबंधी सुरक्षा उपायों का अनिवार्य रूप से पालन करने का आग्रह किया गया। परिवहन विभाग द्वारा अवैध पार्किंग के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *