पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में खुशहाल और सुरक्षित कक्षा निर्माण पर 5 घंटे का सीबीएसई इन-हाउस प्रशिक्षण आयोजित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो/गोमिया : पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के तहत एक दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसे सहयोगात्मक शिक्षण स्थान बनाने में मदद करना था जहाँ छात्र सुरक्षित, सम्मानित, मूल्यवान महसूस करें और अपनी बात कहने के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास रख सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय प्रशिक्षण समन्वयक द्वारा प्राचार्यंं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सत्र की शुरुआत अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुभकामनाओं के साथ हुई। यह प्रशिक्षण सत्र 5 घंटे तक चला, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षक चंदा पांडे एवं शिप्रा मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार एक ऐसी कक्षा का निर्माण किया जाए जहाँ बच्चा बिना डर के अपनी बात कह सके, जहाँ गलती को सजा नहीं बल्कि सीखने का अवसर माना जाए और जहाँ हर बच्चे की भावना को सम्मान मिले। उन्होंने सर्कल टाइम, सेफ कॉर्नर, सकारात्मक भाषा के प्रयोग जैसे प्रैक्टिकल उपायों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा कि जब तक बच्चा भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस नहीं करेगा, तब तक प्रभावी अधिगम संभव नहीं है। 5 घंटे का यह प्रशिक्षण हमारे शिक्षकों को और अधिक संवेदनशील और कुशल बनाएगा। गोमिया स्कूल सोसाइटी के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खुशहाल कक्षा ही खुशहाल समाज की नींव है। इस प्रकार के प्रशिक्षण आधुनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता हैं। वहीं आईईपीएल (ओरिका), गोमिया के एमसीएम अभिषेक विश्वास ने कहा कि तकनीक के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव से ही एक आदर्श शिक्षण वातावरण बनता है। पिट्स मॉडर्न स्कूल इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। मंच संचालन खुशी मैम ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्याम नंदिनी मैम ने किया। कार्यक्रम के लिए तकनीकी विशेषज्ञ और सहयोग श्याम भूषण श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

पुराने पेंशन प्राप्ति तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा : ईसीआरकेयू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *