ऑड्रे हाउस राँची में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी रांची- ऑड्रे हाउस, राँची में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग अन्तर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखण्ड राज्य के 5 प्रमण्डलों – उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना एवं कोल्हान से चयनित 75 प्रतिभागियों ने पेंटिंग, युवा संसद, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उद्घाटन सत्र में मनीष कुमार, उप निदेशक, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, राँची, संतोष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, देवघर, अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ, तुषार राय, जिला खेल पदाधिकारी, चतरा तथा प्रो० डॉ० कमल बोस, संचालक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक, खेल सुशांत गौरव थे। सचिव एवं निदेशक ने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दिया।

प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रु० 20,000/-, द्वितीय पुरस्कार रु० 15,000/- एवं तृतीय पुरस्कार रु० 10,000/- दिया गया।

सफल प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार हैः-
पेंटिंग –
प्रथम स्थान – सरस्वती सुंडी – चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान – विकास महतो – साहेबगंज (संथाल परगना)
तृतीय स्थान – कोमल भारती – धनबाद (उत्तरी छोटानागपुर)
निबंध लेखन –
प्रथम स्थान – पार्वती हेस्सा – चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान – मयूर माला – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आस्था कुमारी – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
क्विज प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – शिव शंकर दयाल – पलामू (पलामू)
द्वितीय स्थान – सोनम कुमारी – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – मो० तालीब – दुमका (संथाल परगना)
युवा संसद –
प्रथम स्थान – नुपूर माला – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान – प्रणव राम तिवारी – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आयशा फातिमा – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
भाषण प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – अंजली मिश्रा – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान – स्नेहा सिंह – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आयशा फातिमा – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)

बोकारो में अगलगी से 40 से 50 दुकाने जलकर हुई खाक।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार उप निदेशक, खेल, राजकिशोर खाखा, उप निदेशक, साझा, राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेल, ब्रजेश कुमार, राज्य एन०एस०एस० पदाधिकारी, झारखण्ड, शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, राँची, एस०पी० सिंह, उप निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, झारखण्ड, प्रो० डॉ० कमल बोस, रामकृष्ण मिशन आश्रम के श्री एस०एन० झा, निर्णायकगण तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के कर्मियों एवं एन०एस०एस० स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *