सीईओ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी रांची– मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड राज्य अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को नव प्रकाशित मतदाता सूची एवं उससे जुड़े तमाम बिंदुओं से अवगत कराया गया।

श्री रवि कुमार ने सभी से अपील की कि वे भी अपने स्तर पर एक जागरूकता का माहौल बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस नई सूची में अपना नाम चेक करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के पास भी अगर किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव आते हैं तो उन्हें भी निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचाएं। बैठक में मौजूद लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त करते हुए लगातार हुए जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।

सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि अद्यतन मतदाता सूची को सीईओ झारखंड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। इस जानकारी को वे अपने-अपने स्तर पर भी जरूर प्रचारित करें ताकि आम मतदाता भी वेबसाइट पर जाकर किसी भी संभावित विसंगति को स्वयं चेक कर ले।

सभी राजनीतिक दलों से पुनः अनुरोध किया गया कि वे ईवीएम और वीवीपैट को लेकर राज्य भर में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में भी आवश्यक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस जागरूकता अभियान से लाभान्वित हो सकें। इस बैठक के दौरान सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सिस्टम एनालिस्ट एस एन जमील आदि मौजूद थे।

डीपीएस स्कूल का गो ग्रीन इनिशिएटिव’ के तहत पर्यावरण संरक्षण पहल हो रहा कारगर 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *