23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, मतगणना 2 मार्च को,
कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, मतदान प्रतिशत रहा 67.96%

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 28ता.रामगढ़- 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं मतदान का प्रतिशत कुल 67.96% रहा। मतदान के दौरान कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मतदान। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनधियों, जिले वासियों एवं प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में शामिल सभी को धन्यवाद दिया।
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतगणना 2 मार्च को
रांची- 23- रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, 2 मार्च को मतगणना की जाएगी। मतदाताओं ने 18 उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद किया। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु सभी पुख्ता इंतजाम किये गए । मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नही है।रामगढ़ उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के कुल 3,35,734 मतदाताओं में 1,15,931 पुरुष मतदाताओं ने एवम् 1,12,221 महिला वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के उपरांत 5 बजे तक कुल 67.96% अनुमानित मतदान प्रतिशत रहा वहीं पुरुष मतदाताओं के 66.79% की तुलना में कुल 69.19% महिला मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 मतदान केंद्रों में मतदाताओं की जागरूकता एवं सहयोग के लिए भी आयोग द्वारा कार्य किये गए। उपचुनाव में आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं हेतु 405 वॉलिंटियर , 51 व्हीलचेयर एवं 79 वाहनों का इंतजाम किया गया था। चुनावी प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की कड़ी नजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर रही। इस प्रक्रिया में 46,22210.00 रुपये सहित 7,11,424.00 रुपये की अवैध शराब जप्त की गई।










