कनीय विद्युत अभियंता एवं छापेमारी टीम से दुर्व्यवहार मामले में प्राथमिकी दर्ज

मीडिया हाउस न्यू एजेंसी 2मार्च बैरगनिया(सीतामढ़ी)। अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी रोकने हेतु कनीय विघुत अभियंता संतोष कुमार रमण ने प्रखंड क्षेत्र के मुसाचक एवं परसौनी गांव में छापेमारी अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापेमारी के दौरान प्रखंड क्षेत्र के परसौनी गांव के एक उपभोक्ता ने कनीय अभियंता एवं उनके छापेमारी दल के लोगों के साथ बदसलूकी, गाली गलौज एवं हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम किया। मामले को लेकर अभियुक्त के विरुद्ध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार रमण ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि बिजली चोरी के खिलाफ वे अपने टीम के साथ छापामारी करने के लिए परसौनी वार्ड नंबर 12 स्थित शेख कमरुद्दीन के पुत्र मो मजीद के घर पहुंचे तो देखा कि मीटर से पहले बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है, जिससे नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 79931 रुपए की छाती हुई है। मामले के बारे में जब बताया गया तो मो मजीद छापेमारी दल के सदस्य एवं कनीय अभियंता से गाली गलौज, बदसलूकी एवं हाथापाई करने लगे। कनीय विद्युत अभियंता ने घटना का संबंधित एक वीडियो सीडी पुलिस को सौंप अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। विद्युत ऊर्जा चोरी करने के विरुद्ध दूसरी तरफ मुसाचक गांव के वार्ड नंबर 01 सत्यदेव पासवान के पुत्र कमलेश पासवान के ऊपर 15025 रुपए, अनूप पासवान के पुत्र छठू पासवान के ऊपर 3523 रुपए, विजन राम के पुत्र कृष्ण मोहन राम के ऊपर 1962 रूपए , लक्ष्मण माझी के पुत्र लालजी माझी के ऊपर 15408 रुपए, भवीचन बैठा के पुत्र योगेंद्र बैठा के ऊपर 1962 रुपए, रामरूप माझी के पुत्र महंग माझी के ऊपर 13363 रुपए एवं परसौनी वार्ड नंबर 13 निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र दिनेश महतो के ऊपर 15039 रुपए का जुर्माना करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *