एनयूजेआई के बैनर तले होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पत्रकारों ने आपसी एकता व एकजुटता कायम रखने का लिया संकल्प : बिपिन कुशवाहा

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 6ता.पूर्वी चम्पारण, रामगढ़वा (एम० कुमार)। नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया बिहार के रक्सौल अनुमंण्डल इकाई के तत्वधान में वाई एस रिसोर्ट रक्सौल के सभागार में होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पत्रकार अशोक कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह ,नेपाल के वरीय पत्रकार चन्द्रकिशोर झा,मुनेश राम,दीपक अग्निरथ, सोमेश्वर वर्मा ,नूतनचंद्र त्रिवेदी, डीएन कुशवाहा,अनुज कुमार, रविरंजन वर्मा,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सुबोध गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे, प्रवीण कुमार, गणेश शंकर आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा व मुह मीठा करा होली की शुभकामनाये दी। वही पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करने के साथ- साथ आपसी एकता व एकजुठता कायम रखने का संकल्प लिया।पत्रकारों ने आपसी प्रेम, सद्द्भाव व भाईचारे पूर्वक होली का पर्व मनाने ,सूखा होली खेलने तथा अश्लील व द्विअर्थी गानों से पूर्णत परहेज करने का लोगो को संदेश दिया।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई के रक्सौल अनुमंण्डल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने की । श्री कुशवाहा ने अनुमंण्डल भर से आये सभी पत्रकारों को बैच,टोपी व माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विजय कुमार श्रीवास्तव,एम० कुमार,पप्पू केशरीवाल,अमलेश कुमार,योगेंद यादव, प्रकाश कुमार,महमद साहिल, बिकाश कुशवाहा, अनमोल तिवारी,नवीन मणि गिरी,संजित कुशवाहा, अशोक यादव,जितेंद्र पंडित, महमद फकरू जमाल ,उदय श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, तरुष कुमार, संदीप कुमार,वरुण कुमार मिश्रा, प्रत्यूष कुमार,राहुल राज, कुंदन कुमार,राजेश चौरसिया, महमद मिनतुल्लाह,प्रीतम कुमार, आकाश कुमार ,सुनील कविराज आदि सहित अन्य कई पत्रकार शामिल थे ।

77 वें गणतंत्र दिवस पर बैरगनिया प्रखंड के सरकारी,गैरसरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लहरा कर सलामी दी गयी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *