मान-सम्मान,हक- अधिकार पाने को लेकर आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा 2024 के चुनाव में पक्ष- विपक्ष को सिखाएगी सबक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 11ता॰बोकारो। झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखण्ड बचाव मोर्चा,बोकारो की संयुक्त बैठक तुपकाडीह के मानगो चौक स्थित उषा एकेडमी पब्लिक स्कूल में आन्दोलनकारी भरत महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अलग राज्य आन्दोलनकारियों को झारखंड अलग राज्य होने के 23 वर्ष के बाद भी जो मान-सम्मान,हक- अधिकार मिलना चाहिए था वर्तमान तक नहीं मिल पाया है,जो आन्दोलनकारियों के लिए अपमान है।अलग राज्य होने के बाद से वर्तमान तक जितनी भी सरकारें बनी है, झारखण्ड को लुटखंड बना दिया है।जिसमें इस प्रदेश सरकार में शामिल लोग एवं सरकारी पदाधिकारी मिलकर झारखण्ड को लुटने में लगे हुए हैं।अब झारखण्ड वासियों एवं आन्दोलनकारियों को सचेत होते हुए, झारखण्ड को बचाने के लिए आगे आना होगा। झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो जिला के प्रधान महासचिव राजदेव माहथा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा है कि अब झारखण्ड के अलग-अलग विभाजित अलग राज्य आन्दोलनकारियों के संगठनों को एक मंच पर आकर जोरदार रुप से आन्दोलन एवं जिस तरह से अलग राज्य के लिए आर्थिक नाकेबंदी किया गया था,उसी तरह से और एक उग्र आन्दोलन करने की जरुरत है। हम सभी अलग राज्य आन्दोलनकारी अलग-अलग मंच पर रहकर मान-सम्मान,पहचान,हक अधिकार पाने का जंग नहीं जीत सकते हैं। हम सभी को एक मंच पर आकर ही सफलता को हासिल कर सकतें हैं। श्री माहथा ने प्रदेश के सभी अलग राज्य आन्दोलनकारियों को एक मंच पर आने का आह्वान किया।मोर्चा के जिला संयोजक हाबुलाल गोराईं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव-2024 में पक्ष-विपक्ष के विधायकों को चुनाव के समय सबक सिखाने का काम आन्दोलनकारी करेंगे।हम आन्दोलनकारी वर्षों तक उग्र आन्दोलन कर बिहार एवं केन्द्रीय सरकार से अलग राज्य लड़ के लिए हैं।हम प्रदेश सरकार से भीख नहीं मांगते हैं-हम अपना वाजिब मांग मान-सम्मान,पहचान,प्रति माह-प्रति आंदोलनकारी सभी को समान रूप से -30,000 रुपया पेंशन और हक-अधिकार चाहिए।लड़ के हम झारखण्ड राज्य लिए हैं,शासन तुम्हारा।ऐसा तुम्हारा नहीं चलेगा।अब आने वाले विधानसभा चुनाव-2024 में आन्दोलनकारियों एवं भूमि पुत्रों का शासन होगा।जिसकी तैयारी और रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में सर्व जिला उपाध्यक्ष डोमन मिश्रा,मनी लाल मांझी, देवशरण मुर्मू,ठाकुर राम राम महतो,ललित नारायण,सहदेव महतो,भैरव महतो,गोपी नाथ मुर्मू,अब्दुल रब अख्तर,शिवनाथ मांझी, बिरेंद्र कुमार महतो,अनील महतो, गणेश मुर्मू,चैत लाल मांझी,पार्वती देवी,उलेश्वरी हेम्ब्रम,शीला देवी, विनिता देवी,सारथी देवी,विनोश्वर मांझी,इशरार अहमद,फिरोज अहमद,राम कुमार टुडू,छोट लाल मांझी, धनंजय महतो,शनिचर महतो,राम सुन्दर बेसरा,लखु महली,सत्य नारायण हांसदा,विरसाय मुर्मू,विजय टुडू,प्रफुल्ल कुमार मंडल, योगेन्द्र रविदास सहित सैकड़ों की संख्या में आन्दोलनकारी बैठक में उपस्थित रहे।










