सिलेंडर लोड पिकअप में ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर

कृपा शंकर पांडेय,चोपन/सोनभद्र –थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत प्रीत नगर में अजय ट्रांसपोर्ट के पास सिलेंडर से भरे पिकअप में पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमे तीन घायलों में एक की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया, मिली जानकारी अनुसार सोमवार को समय करीब 4:00 बजे वाराणसी शक्तिनगर राज मार्ग पर प्रीत नगर में अजय ट्रांसपोर्ट के सामने एक पिकअप वाहन जिसमें सिलेंडर लदा हुआ खड़ी थी कि पीछे से एक दस चक्का ट्रक के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया गया ।जिससे पिकअप से सिलेंडर उतार रहे खेसारी लाल यादव पुत्र भगवान दास निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को सिर में चोट लग गया और पिकअप चालक अभय पुत्र राजेश निवासी चोपन गांव थाना चोपन उम्र करीब 26 वर्ष व पिकअप सवार शमशाद पुत्र शहाबुद्दीन निवासी गौरव नगर थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष को मामूली चोटे आई हैं स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी चोपन भिजवाया गया है जहां से चिकित्सक द्वारा मामूली चोट लगे घायल शमशाद व अभय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया वही घायल खेसारी लाल यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल राबर्ट्सगंज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे चोपन पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को हटवाकर सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया ।










