सचिव, समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्माणाधीन वृहद आश्रय गृह का किया गया निरीक्षण

चनपटिया प्रखंड अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप 05 एकड़ में वृहद आश्रय गृह का कराया जा रहा है निर्माण

। सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार प्रेम सिंह मीणा द्वारा आज चनपटिया प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन वृहद आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, कुंदन कुमार, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, एएसडीएम, बेतिया, अनिल कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव, समाज कल्याण विभाग द्वारा अबतक किये गये कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिया गया कि अप्रैल माह तक वृहद आश्रम गृह निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देश तथा प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जाय। ज्ञातव्य हो कि देखरेख एवं संरक्षण हेतु बालक-बालिकाओं के लिए 05 एकड़ भूमि में वृहद आश्रय गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इस आश्रय गृह में 200 बालक-बालिकाओं को रखा जा सकेगा।

बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *