पाकिस्तान ने किया 10 दिनों में 37 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा

इस्लामाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रहा है। पाकिस्तान ने पिछले 10 दिनों में 37 आतंकवादियों के खात्मे की बात कही है।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में चल रहे सैन्य अभियान के दौरान 10 दिनों में कम से कम 37 आतंकवादी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शुक्रवार शाम को एक बयान जारी किया। इसमें उसने कहा कि सुरक्षा बल 20 अगस्त से उग्रवादियों के खिलाफ खैबर के तिराह इलाके में कथित उपस्थिति पर खुफिया आधारित अभियान (आईबीओ) चला रहे हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने बुधवार और गुरुवार को किए गए नए अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर प्रभावी ढंग से हमला किया है और 12 आतंकवादियों को मार गिराया है।

सेना ने कहा कि चल रहे अभियानों के चलते आतंकवादी समूहों और उनके सहयोगियों को बड़ा झटका लगा है।

आईएसपीआर के अनुसार, ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं हो जाती और आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता।

पिछले दिनों दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक के बाद एक कई आतंकी हमलों में 70 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।

–आईएएनएस

एसएम/एसकेपी

भारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *