नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए रामसहाय यादव

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 20ता.काठमांडू:::नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए रामसहाय यादव जी। माननीय रामसहाय यादव पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के आदापुर प्रखंड से सटे नेपाल के बारा जिला के कलैया इलाके से सांसद है। उनकी राजनीति कर्मभूमि वही रही है। उनके जीत पर मीडिया फार बार्डर हारमोनी के संरक्षक मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद, संस्था के संरक्षक नेपाल के सांसद प्रदीप यादव, वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने बधाई दी है। सांसद अजय निषाद ने कहा कि नेपाल के नए उपराष्ट्रपति के समन्वय से भारत नेपाल मैत्री को मजबूती मिलेगी।
*ओली के उम्मीदवार को हराया*
रामसहाय यादव नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने केपी शर्मा ओली की पार्टी के समर्थिक उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया। उनका मुकाबला सीपीएन-यूएमएल की आस्था लक्ष्मी शाक्य से था।
*नंद बहादुर पुन की जगह लेंगे रामसहाय यादव*
मधेस क्षेत्र के नेता रामसहाय यादव निवर्तमान उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल पूर हो गया है। संघीय संसद के 332 सदस्यों और प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्यों के मतों का कुल मान 52,628 है। किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए 26,315 मतों की जरूरत होती है।रा
मसहाय यादव एक परिचय
वर्ष 2008 में नेपाल ने संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र व्यवस्था को अंगीकार किया जिसके बाद से यह उपराष्ट्रपति पद के लिए तीसरा चुनाव है। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का है। यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1990 में नेपाल सद्भावना पार्टी से की थी। वह मधेसी जन अधिकार फोरम के संस्थापक महासचिव थे और पहले मधेश आंदोलन (2007) में उनकी सक्रिय भूमिका थी। यादव पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में बारा-2 से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। उनकी पहचान एक जन नेता के रूप में है।









